फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 36 दिन पहले हुई छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। दस अगस्त को वह गांव में ही एक दुकान पर समान लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 36 दिन पहले हुई छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रजपुरा थाने में न्यायालय के आदेश पर एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनकी बेटी अपनी ससुराल से मायके आई हुई थी। दस अगस्त को वह गांव में ही एक दुकान पर समान लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की थी। जब बेटी ने इसकी जानकारी घर आकर दी तो आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने फिर मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि इसमें उसका बेटा और पत्नी घायल हुए थे। कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया न्यायालय के आदेश पर भूरा, अमीर, फरमान और शहजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें