बिजली विभाग राजस्व वसूली में पिछड़ा हुआ है। मुख्य अभियंता ने संभल जिले में प्रत्येक उपकेंद्र से पांच करोड़ रुपये आगामी 15 दिनों में वसूली के आदेश दिए हैं। वसूली लक्ष्य की जिम्मेदारी व जवाबदेही उपखंड अधिकारी की तय की गई है। मुख्य अभियंता मुरादाबाद ने सभी उपखंड अधिकारियों को नाम से आदेश भेजे हैं।
संभल जिले में तीन डिविजन और दस विद्युत वितरण उपखंड हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ आगामी 15 दिनों में राजस्व वसूली के विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एक-एक उपकेंद्र से पांच करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की जानी है। शासन के आदेश पर मुख्य अभियंता मुरादाबाद ने जिले में उपखंड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। चंदौसी डिविजन के उपखंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय, संभल डिविजन के उपखंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व बबराला डिविजन के उपखंड गुन्नौर, धनारी, पवांसा के उपखंड अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचित कराकर वसूली के आदेश दिए हैं। 15 दिनों में वसूली करना अनिवार्य होगा।
शासन के आदेश पर मुख्य अभियंता ने सभी उपखंड अधिकारियों को वसूली के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक उपकेंद्र से पांच-पांच करोड़ रुपये की वसूली की जानी है।
अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत, चंदौसी