चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में मंगलवार को विवाद के दौरान हुई सवा महीने की बच्ची की मौत मामले में गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट चार लोगों के खि लाफ दर्ज की गई है। इसमें एक आरोपी नाबालिग भी है। गांव नवाबपुरा निवासी रिंकू ने बताया था कि मंगलवार की शाम महावीर, रतिराम, अमित और एक अन्य ने उसकी मां के साथ मारपीट की और जब बीचबचाव करने के लिए उसके भाई टिंकू की पत्नी विनीता पहुंची तो उसकी गोद में मौजूद सवा महीने की बच्ची को फेंक दिया था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र पवांर ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट पहले से ही चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। इसलिए गैरइरादतन हत्या की धारा को बढ़ाया जाएगा।