फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संविलियन विद्यालय में बालक से कराई गई साफ सफाई

Sat, 20 May 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव अकरौली में स्थित संविलियन विद्यालय में बालक से शौचालय की सफाई कराई गई। इसकी वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर वायरल कर दी। इस बाबत जानकारी प्रधानाध्यापिका से की तो उन्होंने बताया कि बच्चों को सफाई करना सिखा रहे हैं। प्रधानाध्यापिका का यह बयान हैरान कर देने वाला है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि जांच कराई जाएगी। बच्चों से शौचालय की सफाई नहीं कराई जा सकती है। शुक्रवार को विद्यालय में एक बालक पानी का पाइप लिए शौचालय में खड़ा था। वह सफाई कर रहा था। बालक के सफाई करने का वीडियो किसी ने बना लिया और अब वायरल हो रहा है। इस बाबत प्रधानाध्यापिका रेखा तिवारी से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि बच्चों को सफाई करनी सिखाई जानी है। इसी क्रम में शौचालय की सफाई कराई जा रही थी। हम खुद भी सफाई करते हैं। वहीं इस बारे में जब खंड शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें