फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं

Mon, 04 Nov 2024 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पंवारी निवासी दिलशाद के खिलाफ तीन दिन बाद भी पत्नी परवीन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। महिला के मायके वालों को बुलाया है लेकिन अभी वह थाने नहीं आए हैं। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया कि आरोपी की हालत में पूरी तरह सुधार हो गया है।
विज्ञापन

मालूम हो शुक्रवार को घरेलू विवाद में आरोपी दिलशाद ने अपनी पत्नी के पेट और गर्दन पर चाकू से हमला किया था। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार को जाते समय महिला की मौत हो गई थी। आरोपी ने भी चाकू से खुद की गर्दन पर हमला किया था लेकिन उसकी हालत पूरी तरह सुधर गई है। महिला के भाई असलम ने आरोप लगाया था कि जब उनकी बहन घरेलू खर्च के लिए रुपये मांगती थी तो आरोपी मारपीट करता था। कुछ दिनों पहले भी आरोपी ने करंट लगाकर हत्या का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत थाने में की थी। महिला को सुपुर्द ए खाक उसके मायके में रामपुर के गांव सागरपुर में किया गया है। चार बच्चों को भी ननिहाल के लोग ले गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को तहरीर लेकर आने की बात महिला के मायके वालों ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें