फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ठगी कर तीन तोला सोना और नकदी हड़पने की दो माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 05 Nov 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मुल्हैटा में 28 अगस्त को चाय संचालक और उसकी पत्नी को घर में माया होने का लालच देकर घर में रखे तीन तोला सोने के जेवर और नकदी हड़पने के मामले में एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




घटना की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की थी, मगर पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने पर एसपी के आदेश पर दो महीने बाद एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मुल्हैटा निवासी उमाशंकर ने बताया कि बहजोई में स्थित डीएम कार्यालय के पास ही चाय की दुकान पत्नी के साथ करता है। अगस्त में धनारी थाना क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी संजय गिरि चाय पीने के लिए दुकान पर आता रहता था। पत्नी को बहन मानने लगा था। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर पत्नी से राखी भी बंधवाई थी। आरोप है कि घर में माया का लालच देकर पूजा-अर्चना की। पीतल की परात में गाय का दूध, शहद, चावल, कलावा डालकर पत्नी के तीन तोला सोने के जेवर भी पीतल की परात में डलवा दिए। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। पीतल के बर्तन को अलमारी में बंद कर चाबी अपने साथ ले गया था।



पांच सितंबर को चाय की दुकान पर आकर बोला कि हार में नाग लगे हुए हैं, इसलिए यह नहीं चलेगा और पत्नी के कान के कुंडल लेकर चला गया। अगले दिन बोला कि गाड़ी डिवाई से पांच करोड़ रुपये लेकर आ रही है और लहरावन के पास खड़ी है। जब लहरावन पहुंचे तो कोई गाड़ी नहीं मिली। उसके बाद तीन हजार रुपये गाड़ी के किराए के मांगने लगा। नहीं देने पर बात करनी बंद कर दी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था, मगर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस के द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने धनारी थाना क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी संजय गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें