फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवती को ले जाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। बनियाठेर पुलिस ने युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती अपने साथ 50 हजार की नकदी व जेवर भी ले गई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी और बताया कि छह अक्तूबर की रात युवक अनिल का मोबाइल उसके घर में चार्जिंग पर लगा था। रात तीन बजे करीब वह जागा तो देखा कि उसकी बेटी गायब थी।
मोबाइल भी वहां नहीं था। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी युवक अनिल के मोबाइल पर फोन किया, तो वह बंद था। घर जाकर देखा तो युवक घर पर नहीं मिला। सुबह पीड़ित बनियाठेर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। उसकी बेटी घर से पचास हजार रुपये और आभूषण ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें