फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हातिम सराय में हुए विवाद में छह नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हातिम सराय में हुए विवाद में छह नामजद समेत 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय में कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो-तीन लोग घायल हो गए थे। चालक कार छोड़कर भाग गया था। बाद में चालक पक्ष के लोगों ने पथराव किया। हातिम सराय निवासी किशनलाल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फरमान, फारूख, सादमान, फिरोज उर्फ पन्नोती, अनस और सलमान को नामजद किए गए हैं। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें