फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में नौ के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव मणिकावली में रंजिश के चलते दो पक्षों मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मणिकावली गांव में तीन दिन पहले 11 मार्च को रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तभी दोनों तरफ से गाली-गलौज एवं लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए थे। बीते दिन शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गई। पता लगने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को दौड़ा लिया।
मौके पर कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा। एसआई संदीप कुमार की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक पक्ष के पीतंबर सिंह, रविंद्र कुमार, नरेंद्र, कुमार, अनिल कुमार, शेखर पांच लोग और दूसरे पक्ष से कुंवर पाल, रावेंद्र, लवी, सत्यपाल सहित चार लोगों के खिलाफ बलवा आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें