फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवती से छेड़खानी के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Jan 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी।
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर चक्की चला रही थी। तभी आरोपी मुस्तकीम आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़िता के परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। तो युवक के परिवार के लोग उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम सहित सोहित, तस्लीम और नाजरीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुराने मुकदमे को लेकर मारपीट
धनारी। गांव दिनौरा निवासी गुलजारी ने बताया कि उसका गांव के ही महेंद्र सिंह से मारपीट का एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिसको लेकर आरोपी पीड़ित से रंजिश रखता है। बृहस्पतिवार को महेंद्र सिंह पीड़ित के साथ गाली- गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
धनारी। गांव सिरोराकाजी निवासी 14 वर्षीय विनोद कुमार बृहस्पतिवार को गांव भकरौली से घरेलू समान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी गांव वहीपुर के पास सामने से आ रहा बाइक सवार साइकिल को टक्कर मारकर चला गया। टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार विनोद सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर बबराला के निजी अस्पताल में आए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें