चंदौसी। नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक को मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी आरिस मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे हाते वाली मस्जिद से नमाज पढ़कर काशीराम आवास योजना से होते हुए अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अखाड़े के पास अमन, असलम, सेबूल व अनस निवासी मोहल्ला लक्ष्मण गंज मिल गए। चारों आरोपियों ने आरिस पर हमला बोल दिया। एक युवक ने आरिस के सीधे हाथ के बाजू में धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की मां बेबी की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।