फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत पर जा रही किशोरी के साथ युवक ने की छेड़खानी, केस दर्ज कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर मां से मिलने जा रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। यह आरोप लगाकर किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वह खेत पर काम कर रही थी। शाम को ही उसकी तेरह वर्षीय बेटी खेत पर जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक आया और बेटी का रास्ता रोकर उसके साथ छेड़खानी की।
शोर मचाने पर वह भाग गया। किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें