फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धमकी देने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चौपा शोभापुर के निवासी महीपाल ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि जंगल में दोनों भाइयों के निजी नलकूप लगे हुए हैं। बड़े भाई ने मेरे निजी नलकूप की लाइनमैन को बुलाकर लाइन के तार काट दिए गए थे। जब बड़े भाई से मामले की शिकायत की तो बड़े भाई के परिजनों ने घर में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और फरसा से हमला करके मारपीट शुरू कर दी। क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव चौपा शोभापुर के निवासी राजेश, राजकुमार, बलवंत और जयप्रकाश उर्फ सुल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें