फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ससुर के साथ मारपीट करने में बेटी के पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 27 Apr 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। शादी करने के बाद ही विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने के मामले में विवाहिता के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बहजोई थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की है।
विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी जयप्रकाश की ओर से थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसने अपनी बेटी की शादी छह वर्ष पूर्व बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव डाकनगरा निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आठ महीने पूर्व बेटी के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और मायके में छोड़ गए। एक महीने बाद उसने बेटी को जन्म दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है।
शनिवार को उसका पति बेटी को लेने घर लेने आया था। इस पर परिजनों को भी लाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव डाकनगरा निवासी सोनू, मोनू, अनीता, चांदनी और मुनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें