फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लग्न समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार की छत से गिरकर मौत, खुशियां गम में बदलीं

Mon, 27 Apr 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे लग्न समारोह में शामिल होने पहुंचे गांव मालपुर निवासी चुन्नी (45) की छत से गिरकर मौत हो गई। रिश्तेदार मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की। लग्न समारोह की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। बाद में रस्में सादगी से पूरी कर लग्न का कार्यक्रम पूरा किया गया।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव नवाड़ा निवासी विनीत की लग्न असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर निवासी व्यक्ति के घर पहुंची थी। इस लग्न के कार्यक्रम में दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार चुन्नी भी शामिल होने के लिए आए थे। वह कार्यक्रम के दौरान छत पर पहुंच गए और फोन पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान छत से नीचे गिर गए। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चुन्नी अमरोहा की एक फर्म में हेल्पर का काम करते थे। लग्न के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें