फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला को अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अनुसूचित जाति की महिला को अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के खिलाफ संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी रक्षा रानी ने सीओ को दी तहरीर में बताया है कि वह पहले कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में जुड़ी हुई थीं। बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजिश रखने लगे। 6 सितंबर को वह संभल से चंदौसी के लिए जा रही थीं। संभल कोतवाली क्षेत्र के सैफखां सराय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रोक लिया और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि जब शोर मचाया तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौके से भाग गए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि रक्षा रानी ने दस लाख रुपये उधार लिए थे। इसके लिए एक दस लाख रुपये का चेक दिया था। जब रुपये मांगे तो दिए नहीं और चेक बैंक से बाउंस हो गया। चेक बाउंस के मामले में कार्रवाई चल रही है। झूठा आरोप लगाया गया है। पुलिस की जांच में सारी हकीकत सामने आ जाएगी। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें