फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फेसबुक पर फर्जी आईडी से गलत पोस्ट करने के आरोप में अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। फेसबुक पर फर्जी आईडी से गलत पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बहजोई महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पूर्व प्रबंधक मोहल्ला गोलागंज निवासी अजय कुमार उर्फ नीटू आयरन ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि वह वर्ष 2017 से लेकर 2026 तक बहजोई महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक रहे हैं। वहीं, संस्था को शिखर तक ले जाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से कार्य किए। अब वर्ष 2026 में हुए बहजोई महाविद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव में फिर से प्रबंधक पद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बने।
विज्ञापन

प्रत्याशी बनने से पहले प्रत्येक संस्था की प्रत्येक चीज व धनराशि का पूरा हिसाब जनरल हाउस मीटिंग में रख चुका था। चुनाव प्रक्रिया के समय फेसबुक आईडी पर किसी टीटू गुप्ता नामक फर्जी आईडी से मेरे खिलाफ षडयंत्र के तहत कई गलत पोस्ट की गईं। इससे उनका चुनाव प्रभावित हुआ। साथ ही अपमान का सामना करना पड़ा और वह चुनाव हार गए। इससे काफी मानसिक पीड़ा हुई। साथ ही परिवार के सामाजिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें