फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धोखाधड़ी और मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एलआईसी पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी, कूटरचित हस्ताक्षर व मारपीट के मामले में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस ने सेवानिवृत्त शिक्षक व अधिवक्ता हरीश चंद्र सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में गणेश कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2003 में एलआइसी चंदौसी शाखा से एक लाख रुपये की बीमा पालिसी कराई थी। शिक्षक पद से सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने नियमित रूप से किस्तें जमा कीं।
पॉलिसी की परिपक्वता 20 अक्टूबर 2024 को होने के बाद उन्हें बैंक खाते में मात्र 1.65 लाख रुपये मिले, जबकि गणना कराने पर परिपक्वता राशि दो लाख रुपये से अधिक निकली। आरोप है कि एलआइसी अभिकर्ता राम स्नेही शर्मा, गिरिराज शर्मा और विकास अधिकारी चेतन स्वरूप ने आपस में मिलीभगत कर कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिये पॉलिसी पर ऋण लेकर बीमा राशि का गबन किया।
विज्ञापन

शिकायत करने पर बीमा कार्यालय में रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की बात कहकर उन्हें टाल दिया गया। 11 मार्च 2025 की शाम सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर के पास दोबारा शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें