संभल। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शत-प्रतिशत छूट के लिए देररात तक पंजीकरण किए गए। बकायेदारों की लाइन लगी रही। मुख्य बिजलीघर पर अलग से दो काउंटर बनाए गए। एक पर चोरी के मामलों का निस्तारण हुआ तो दूसरे पर बिल फाइनल कराया गया।
उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज में माफी के लिए ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) का शुभारंभ 8 नवंबर को किया गया था। 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत छूट दी गई। हालांकि, अब 15 दिसंबर तक पंजीकरण होंगे। जनसेवा केंद्रों पर यह पंजीकरण हो सकते हैं। उपभोक्ता अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर 15 दिसंबर तक ओटीएस पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद एकमुश्त या किस्तों में पैसे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता डीके गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते हैं। यह योजना 31 दिसंबर तक रहेगी और 15 दिसंबर तक उपभोक्ता पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद उपभोक्ता छह और 12 किस्त में बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। सरचार्ज माफ होने के बाद एकमुश्त भी बिजली का बिल जमा किया जा सकता है। बताया कि जनसेवा केंद्र संचालकों को ओटीएस पंजीकरण के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ग्रामीणों को पंजीकरण के लिए विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
30 नवंबर थी शत-प्रतिशत छूट
संभल। आठ से तीस नवंबर तक पंजीकरण कराने पर डिफाल्टर, घरेलू बिजली का बकाया के पूर्ण भुगतान पर शत-प्रतिशत की छूट दी गई। यह छूट वाणिज्यिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप और औद्योगिक पर दी जा रही है।