फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंजीकरण का सर्वर ठप, 20 जांचों में ही हांफ गई सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के पंजीकरण का सर्वर दो घंटे ठप रहा। स्टाफ ने मरीजों के पर्चे मैनुअल तरीके से बनाए। दूसरी ओर सीटी स्कैन मशीन 20 मरीजों की जांच करने में हांफ गई। लिहाजा उसे बंद करना पड़ा। यह स्थिति अस्पताल में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले हुई। हालांकि, वह मुआयना करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा को पीपीपी मोड पर संचलित करने और मशीन की क्षमता बढ़ाने की दरकार है। अस्पताल में 16 स्लाइस वाली मशीन उपलब्ध है। इसकी क्षमता वर्तमान जरूरतों के लिहाज से बेहद कम है। इस मशीन से सिर्फ सीटी हेड जांच की जा सकती है, फुल बॉडी स्कैन नहीं हो सकता।
शरीर के अन्य अंगों के सीटी स्कैन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती है। दूसरी ओर, सरकारी अस्पताल में प्रिंटेड रिपोर्ट के लिए भी व्यवस्थाएं नहीं हैं। ऐसे में मरीजों की मांग है कि सीटी स्कैन को पीपीपी मोड पर संचालित कर उच्च क्षमता की मशीन लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें