फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अतिक्रमण बता 15 मकान और 25 दुकानों पर लगाए लाल निशान

Tue, 12 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में अतिक्रमण पर लाल निशान लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। प्रशासन ने अब मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में सरकारी जमीन और चौधरी सराय में सड़क की जमीन पर बने मकान और दुकानों को ध्वस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने 15 मकानों और 37 से अधिक दुकानों को अतिक्रमण बताते हुए लाल निशान लगाए और मकानों और दुकानों को खाली करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि मकान नहीं तोड़ने देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार धीरेंद्र पाठक राजस्व विभाग की टीम के साथ मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा पहुंचे और 15 मकानों और 25 से अधिक दुकानों पर नापजोख कराने के बाद चिह्नित किया। कर्मचारियों ने चिह्नित मकानों और दुकानों पर निशान लगाकर खाली करने के लिए कहा। इसके बाद चौधरी सराय में हसनपुर मार्ग पर सड़क की भूमि घेरकर बनाई गईं 12 दुकानों के स्वामियों को भी तहसीलदार की ओर से नोटिस देकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। सोमवार को तहसीलदार ने इन दुकानों पर निशान लगवा दिए हैं।
तहसीलदार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में स्कूल और पंचायत की जमीन पर लोगों ने दुकान एवं मकान बनाकर अवैध कब्जे कर लिए हैं। अवैध कब्जे को लेकर निशान लगाकर उनका चिन्हांकन किया गया है और नोटिस दिए जाएंगे। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया तो आगे की डिमोलिशन कार्रवाई की जाएगी। लोगों को मौखिक अवगत कराया है, अब लिखित रूप में भी अवगत कराया जाएगा। चौधरी सराय में गाटा संख्या 169/3 में लगभग 12 दुकानें हैं। इस सड़क की भूमि पर लोगों ने दुकान बनाकर कब्जा कर लिया था। लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। लोगों को बताया गया है कि अपना पक्ष प्रस्तुत करें। अगर संतोषजनक नहीं पाया गया तो डिमोलिशन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दुकानें खाली करने के लिए एक दिन का समय
तहसीलदार ने चौधरी सराय में दुकानों पर निशान लगवाने के बाद दुकानदारों को हिदायत दी। कहा कि दुकानें खाली करने के लिए मंगलवार शाम तक का समय दिया जा रहा है। जब पहले ही नोटिस मिल गई है तो क्यों कह रहे हो कि नोटिस नहीं मिला। किसके कहने पर कब्जा किया था। हमें नोटिस देकर यहां कब्जा किया है। आपने हमें बताकर यहां कब्जा किया था कि आपको हटाने के लिए हमें नोटिस देना होगा। मंगलवार को शाम तक दुकानें खाली चाहिए। उसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी, यह नोट कर लेना।

वर्जन-
- तीन पीढि़यों से यहा रह रहे हैं। प्रशासन ने लाल निशान लगाने के बाद मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। परिवार में आठ लोग हैं, ऐसे में बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। -प्रेमपाल

वर्जन-
- परिवार में सात लोग हैं। यहां पर हम काफी समय से रहते हैं। यह मकान हमारे पूर्वजों ने खरीदा था। हम किसी भी कीमत पर मकान को नहीं तोड़ने देंगे। -रामकली

वर्जन-
-यह मकान हमारे पूर्वजों ने बनाए हैं। हमारे पास जमीन भी नहीं है। बस यही मकान है। प्रशासन ने मकान खाली करने के लिए कहा है। बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। -राजवती
विज्ञापन


वर्जन-
हम मकान को नहीं तुड़वाएंगे। यह मकान हमारे पूर्वजों का है। मकान में रहते हुए ही मैं बूढ़ी हो गई हूं। ऐसे में मकान को कैसे तुड़वा सकती हूं। -मालावती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें