फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति-पत्नी के बीच समझौता न होने पर आठ मामलों में एफआईआर की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता न होने पर काउंसलरों ने आठ मामलों में एफआईआर कराए जाने की संस्तुति की।
विज्ञापन

काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को काउंसलरों ने काउंसिलिंग करते कुल 55 मामलों को सुनकर 25 का निस्तारण किया। वहीं, पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता कराकर सात परिवारों को मिलाया गया। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन होने व आवेदकों की ओर से बल न देने पर 10 मामलों को बंद किया गया। इस बीच, काउंसलर पूनम अरोरा समेत श्वेता गुप्ता, बबीता शर्मा, सीमा आर्या व कंचन माहेश्वरी समेत पुलिस कर्मियों में रश्मि गहलौत, ज्योति व विनीता आदि रहे।


शादी के 25 साल बाद हुए विवाद को निपटाया

बहजोई। पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर काउंसलरों ने काउंसिलिंग करते हुए शादी के 25 साल बाद हुए विवाद का निस्तारण कराया।

काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को केंद्र पर बहजोई के एक मोहल्ला का ऐसा मामला आया। इसमें दंपती की शादी 25 साल पहले हुई थी। अभी डेढ़ वर्ष पहले दोनों ने एक बेटी की शादी भी कर ली। बावजूद इसके, बेटी की शादी करने के बाद दंपती में मनमुटाव हो गया। बात बढ़ी, तो मामला सुलह समझौता केंद्र तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को काउंसिलिंग के दौरान दंपती को समझा-बुझाकर विवाद शांत करा दिया। इसके बाद, दंपती खुशी-खुशी अपने घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें