फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में ही फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किरारी में शनिवार की विकास यादव (22) का शव सुबह घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। परिवार के लोगों ने गांव के ही श्मशान घाट में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




गांव किरारी निवासी सत्यपाल ने बताया कि शनिवार की सुबह बेटा विकास यादव उनके साथ खेत से पशुओं के लिए हर चारा साथ लेकर आया था। इसके बाद अपने कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद ही बेटी ने उसकी मौत की जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से बेटे का शव फंदे से नीचे उतारा। बेटे के ससुराल वालों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। युवक चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। विकास की पत्नी विमलेश देवी गर्भवती है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गांव किरारी में युवक ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर गए थे, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चुनरी का फंदा गले में डालकर लटकी महिला की मौत

रजपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात 25 वर्षीय महिला का शव घर में चुनरी के फंदे से हुक पर लटका मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि मौत सूचना पर शनिवार की दोपहर में दोनों पक्षों की सहमति बनने पर बिना किसी कार्रवाई के महिला के शव का राजघाट गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया ऐसी किसी भी घटना की सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें