फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस को चकमा देकर संभल पहुंचे पर रहे बाहरी लोग

Wed, 04 Dec 2024 01:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी रोक के बावजूद मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद और कांग्रेसी नेता पीड़ित परिवारों से मिलकर चले गए। पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाहरी लोगों को रोकने में खुफिया तंत्र भी असफल रहा। जबकि अधिकारी लगातार निगरानी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के प्रदेश सचिव भी मुलाकात करने के लिए पहुंचे। शनिवार को हैदराबाद निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सलमान ने मुलाकात की थी। अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें