फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा न करने पर बड़े बकाएदारों जारी की गई आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया जमा न करने पर बड़े बकाएदारों को जारी की गई आरसी
विज्ञापन

- अमीनों व बैंक प्रबंधक को दिए वसूली करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जुनावई। बकायेदारों से वसूली को लेकर तहसीलदार व एआर को-ऑपरेटिव ने अमीनों व उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें बैंक के 544 बड़े बकाएदारों की आरसी जारी कर आठ करोड़ 66 लाख रुपये की वसूली करने के निर्देश अमीनों व शाखा प्रबंधक को दिए गए हैं।
शनिवार को एआर को-ऑपरेटिव हरेंद्र कुमार सिंह तथा तहसीलदार सुधीर कुमार ने समीक्षा मीटिंग में बताया कि काफी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक से लोन लिया था। उन्हें लोन लिए दस साल से अधिक समय हो गया, पर उसकी अदायगी नहीं की है। समीक्षा में तहसीलदार ने बताया कि बैंक से जुड़े 544 बड़े बकाएदारों पर आठ करोड़ 66 लाख रुपया बकाया होने पर उनकी आरसी जारी कर दी गई। जबकि बैंक द्वारा दिए गए ऋण में अब तक शाखा प्रबंधक द्वारा केवल पांच बकाएदारों से पांच लाख 18 हजार रुपये की वसूली की गई है। अधिकारियों ने शाखा प्रबंधक व अमीनों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर बकाएदारों से वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर को-ऑपरेटिव हरेंद्र कुमार ने बताया कि दस बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जाए। उनके वारंट जारी कर अमीनों से उन्हें तालीम कराया जाए। शीघ्र ही धनराशि जमा न करने पर वारंट जारी किए गए बकाएदारों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बकाएदार एकमुश्त धनराशि जमा करने पर योजना का लाभ ले सकते हैं। बैठक में शाखा प्रबंधक विनोद कुमार व अमीन मौजूद रहे।
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें