फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी पंकज (18) शनिवार की दोपहर बाइक लेकर नफीस चौराहे पर सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस आते समय आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंचा तो हनुमान मंदिर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार महिला घायल
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गांव सैंजना मुस्लिम के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगुर्रा निवासी नरेंद्र बाइक से अपनी पत्नी राजवती के साथ बेटे की दवाई दिलाने गुन्नैर जा रहा था। सैंजना मुस्लिम के निकट पीछे से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें