फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रावण तो निजी जीवन में श्रीराम-हनुमान का उपासक

Sat, 08 Oct 2016 12:43 AM IST
गजेंद्र कुमार/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
सीता को हर ले गया रावण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला के मंचन में वे भले ही श्रीराम के शत्रु का किरदार निभाते हों लेकिन, लेकिन हकीकत में वे रामभक्त ही हैं। 
विज्ञापन



श्री आदर्श रामलीला मंडल कर्मसिंह चौहान कमेटी हादीपुर अमरोहा की ओर से संभल जिले के सौंधन गांव में श्रीराम लीला चल रही है। यहां की रामलीला में तीरथ सिंह राणा पिछले 15 वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं। वह अपनी निजी जिंदगी में श्रीराम के परम उपासक हैं और हर रोज सुबह शाम  श्रीराम की पूजा करते हैं। जहां तक रावण के किरदार का सवाल है-यह तो कला है। कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए वह रावण का किरदार निभाते हैं। 


श्री बृज विहार आदर्श रामलीला मंडल, मथुरा वृंदावन कमेटी की ओर से संभल के नगर पालिका मैदान में श्रीराम लीला चल रही है। इस रामलीला कमेटी में हरदोई निवासी मोहन पाठक पिछले 23 वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं। वह अपनी असल जिंदगी में श्रीराम के परम भक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीला में वह राम के प्रति अपनी शत्रुता अपनी अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए ही             दिखाते हैं।  
श्रीदेवधाम आदर्श नाट्य कला मंडल मथुरा के तत्वावधान में असमोली क्षेत्र के खासपुर गांव में श्रीरामलीला चल रही है। खासपुर की रामलीला में जगदीश सिंह पांच वर्षों से रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह श्रीराम व उनके परम सेवक श्रीहनुमान के परम भक्त हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें