उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेले पर रथयात्रा की शुरूआत के लिए मुख्य अतिथि पशुधन प्रसार मंत्री धर्मपाल, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने गणेश मंदिर में विधिवत पूजा की। इसके बाद गजानन हॉल का फीता काटकर कर रथयात्रा के लिए झांकियों को रवाना किया।
सभी झांकियों के बाहर आने पर करीब आठ बजे डीएम व एसपी मुख्य गणेश प्रतिमा की आरती करेंगे। पहली झांकी बाहर आ गई है, उसके पीछे हाथी सवार महावत है। बैंडबाज बजने शुरू हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, चेयरमैन इंदूरानी, ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता साक्षी सिंह, नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, रामपाल सिंह, सुधीर मल्होत्रा, शुभम अग्रवाल, टीएसपाल, मेला परिषद सदस्य रहे।