नगर क्षेत्र में एक हजार से अधिक प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान
- फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर बुधवार को पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कराने से पहले गणेश मंदिर में पूजन कराया गया है। नगर में डीजे, डोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु अपनी प्रतिमा लेकर मंदिर पहुंचे। इसके बाद प्रतिमाएं घर व पंडालों में स्थापित कराई जाएगी। सुरक्षा को पुलिस बल तैनात है। गणेश चतुर्थी पर नगर में एक हजार से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित कराए जाने का अनुमान है। गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
बुधवार की सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं ने सीता रोड स्थित गणेश मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की। सुबह के समय मंदिर के बाहर करीब 300 मीटर से अधिक लंबी लाइन लगी रही। लोगों ने विधिविधान से गणेश चतुर्थी पर पूजन किया। नगर में घर घर गणपति विराजमान हो रहे हैं। घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कराने से पहले श्रद्धालु ढोल नगाड़ों और बाजों के साथ झूमते ही गणेश मंदिर तक पहुंचे।
वहां पुजारी पंड़ित से विधिविधान से सभी अपनी प्रतिमाओं का पूजन कराया और फिर झूमते नाचते गाते हुए वापस घर पहुंचे। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। गणेश मंदिर पर सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु की भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल तैनात रहा। गणेश मंदिर के पास प्रतिमाओं की बिक्री की जा रही है, जिन्हें लोग अपने घरों में स्थापित करने को खरीद रहे थे।