फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया पर होगी रासुका की कार्रवाई, नकलविहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता : गुलाब देवी

Wed, 21 Feb 2024 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। प्रदेश में 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि नकल माफिया के हौसले पस्त हो चुके हैं। कोई भी सरकार की नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने की मंशा के खिलाफ जाने की हिम्मत नहीं कर सकता। यदि इसके बाद भी कोई इस तरह की हिमाकत करता है तो उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व मीडिया से बातचीत में 22 फरवरी से आयोजित होने वाली परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीष देते हुए कहा कि वह तनावमुक्त प्रश्नभाव से बिना किसी भय के परीक्षा दें। क्याेंकि विद्यालयों में कहीं भी पढ़ाई सत्र में कोई कोताही नहीं बरती गई है। सभी विद्यार्थियों को समय से तैयारी कराई गई है। उन्होंने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
बताया कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 5525308 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के 2947311 और इंटरमीडिएट के 2577997 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 8265 विद्यालयों में परीक्षा कराने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा नकल विहीन संपन्न हो इसके लिए 8265 केंद्र व्यवस्थापक, बाहरी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 419 सचलदल, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 466 संवेदनशील और 275 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं। उन्हाेंने कहा कि वह स्वयं इन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की स्थिति को जानेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें