फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दुष्कर्म के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। युवक से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इन आरोपियों में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसके करीब 21 वर्षीय बेटे के साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर बेटे को परेशान करने लगे। हाल ही में एक दिन उसका बेटा गुमसुम बैठा था। तब उसने बेटे से परेशान लगने का कारण पूछा, तो पूरा मामला सामने आया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें