फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। छत पर सो रही युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जब युवती के रिश्तेदार व परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक युवक घायल हुआ है। पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक गांव निवासी किशोरी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह मंगलवार की रात 12.30 बजे अपने घर की छत पर अकेली सो रही थी।
विज्ञापन

मां पशुओं के पास सो रही थीं। घर पर और कोई नहीं था। इसी दौरान पड़ोसी युवक आया और मेरा मुंह बंद कर अपनी छत पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। आरोपी भाग गया।
जब मौके पर रिश्तेदार और परिजन पहुंचे और विरोध किया तो आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते मोहम्मद कैश, सानू, नासिर और बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें