फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला करने को मिल रही धमकियों से भयभीत महिला बच्चों संग पहुंची एसपी दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। फैसले का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे दबंगों पर कार्रवाई को लेकर जब संबंधित थाना में सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित महिला ने एसपी दफ्तर की राह पकड़ी और अपने चार बच्चों संग बिलखते हुए दुष्कर्म पीड़िता दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगा रही थी। वहीं दुष्कर्म पीड़िता के पास एक कंपनी का विषैला पाउडर भी मिला। तभी 181 महिला हेल्प लाइन की काउंसलरों समेत कुछ लोगों ने उसे समझाया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता एसपी से मिली और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई। मामला दोपहर करीब पौने दो बजे का है।
विज्ञापन

सोमवार को करीब पौने दो बजे थाना धनारी की एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता अपने चार बच्चों समेत एसपी दफ्तर पहुंची और बिलखते हुए बताया कि उसके साथ करीब छह वर्ष पहले गांव के कुछ दबंग लोगों ने दुष्कर्म किया था। थाना पुलिस ने पूरे मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। पूरे मामले में आरोपी लोग जेल भी गए थे। अब जेल से आने पर उनमें से कुछ लोग पूरे मामले में फैसले का दबाव बना रहे हैं।
बीते दिनों दबंगों की ओर से उसके साथ मारपीट भी की गई थी। जान से मारने की धमकी भी दी गई। अब धनारी पुलिस को पूरी बात बताई, तो पुलिस मारपीट करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उल्टे उसे ही गांव छोड़ने की धमकी मिल रही है। इसके चलते वह अपने छोटे-छोटे चार बच्चों के साथ पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर है। उसे लगातार अपने व बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है।
महिला का कहना था कि जब कहीं सुनवाई ही नहीं हो रही तो फिर विषैला पाउडर खाकर ही जान देने का मन बनाया है। वहीं एसपी दफ्तर पर मौजूद पुलिसकर्मी पीड़िता को महिला थाना ले गए। इस बीच एसपी यमुना प्रसाद की ओर से सीओ गुन्नौर को पूरे मामले में जांच-पड़ताल करते हुए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें