फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान, समझौते का दबाव बना रहे थे आरोपी के परिजन

Thu, 04 Mar 2021 05:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
विज्ञापन
रेप पीड़िता ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल में 22 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अवसाद में आकर अपने ही घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसने दो मंजिला मकान के ऊपरी कमरे में लकड़ी की बल्ली से दुपट्टे बांधकर फंदा लगाया। आरोपी युवक के परिजन सुलह के लिए दबाव बनाते थे। 
विज्ञापन


परिजनों ने देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता बीए की छात्रा थी। जानकारी मिलते ही चंदौसी के सीओ और बहजोई के प्रभारी निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंचे। दुष्कर्म की घटना 14 अगस्त 2000 को हुई थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी धमकता था, इसीलिए बेटी ने उस वक्त परिजनों को नहीं बताया था। परिजनों को घटना की जानकारी 26 जनवरी को हुई थी। 27 जनवरी 2021 को पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से आरोपी युवक के घरवाले सुलह के लिए दबाव बनाते रहे। धमकियां भी दे रहे थे। इससे परेशान होकर युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अब पीड़िता के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें