चंदौसी। नगर में प्रोपर्टी में हिस्सेदारी के लिए दिये गए रुपये वापस मांगने पर घर में घुस आया और महिला से अभद्रता की। छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है और उसकी तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर में कहा है कि वह एक विधवा महिला हैं और उसके घर रिश्तेदार पप्पू गौतम निवासी गांव मौलागढ़ का आना जाना था। आरोपी ने महिला से कहा कि वह प्रोपर्टी के काम में तीन लाख लगा दे। काम में फायदा होने पर से भी लाभ की रकम देता रहेगा। तीन साल पहले महिला ने आरोपी को तीन लाख रुपये दिये थे। इसके बाद आरोपी ने लाभ की कोई रकम वापस नहीं की।
महिला ने 16 नवंबर 2020 को तकादा कर आरोपी से पूरी रकम वापस करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति उसके घर में घुस आया। गाली गलौच करते हुए उसे साथ छेड़खानी की। इस पर महिला ने विरोध कर शोर मचा दिया।
विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। लोगों को आता देखकर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने गांव मौलागढ़ निवासी पप्पू गौतम के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।