संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ प्रेमी ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की मांग उठाई तो आरोपी मुकर गया। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित युवती के परिजनों ने सीओ को शिकायती पत्र दिया। जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है।
शनिवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में युवती का कहना है कि मोहल्ले के युवक से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। 17 अगस्त को अपने साथ ले गया था और शारीरिक शोषण के बाद घर भेज दिया। शादी करने की जिद की तो धमकी दी और शादी करने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद