संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को 20 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों को चिह्ति करना शुरू कर दिया है। जिससे संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके। संक्रमित 11 मरीजों को बहमन जहरा कोविड अस्पताल भर्ती कराया।
छह मरीजों का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मुरादाबाद के टीएमयू व अन्य एक अस्पताल में भर्ती कराया। तीन मरीजों केेे अन्य जिले में भेजा गया है।मालूम हो जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1630 हो गई है। जिसमें 1390 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल करने में जुटी है। जिससे उनकी सेहता का भी परीक्षण कर लिया जाए। जिससे उनके लिए खतरा कम हो जाए।