फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली/ संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर पर बहू के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ससुर के साथ तीन और लोग भी नामजद हैं। इन पर ससुर के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से बहू का गला दबाने का आरोप है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने अपना प्रार्थना पत्र अधिकारियों के पास भेजा है। इस पर सीओ के निर्देश पर असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ससुर अपने लड़के की बहू पर बुरी नीयत रखता था।
विरोध करने पर गाली-गलौच की जाती थी। घटना 28 फरवरी की है। आरोप है कि ससुर ने कमरे में घुसकर शस्त्र के बल पर बहू के साथ दुष्कर्म किया। परिवार में यह बात पता लगी। जो ससुर को नागवार गुजरा। उसने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर महिला का साड़ी से गला दबाया पर किसी तरह से महिला बच गई। असमोली के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर वीरपाल, सतेंद्र, रिंकू और पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें