फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। युवक निकाह करने का झांसा देकर युवती को तीन माह पूर्व भगा लाया और तभी से युवती से शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। अब युवती ने जब निकाह करने की जिद की तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और निकाह करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। युवती ने युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध सीओ को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना हयातनगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सीओ को तहरीर देकर मोहल्ले के ही युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि मोहल्ले का युवक तीन माह पूर्व निकाह करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले आया था। आरोपी युवक के साथ चंदौसी नगर के एक मोहल्ले में किराए पर कमरे में रह रही है। युवती का कहना है कि आरोपी दिन भर गायब रहता और रात को कमरे पर पहुंच उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह जब भी निकाह करने की बात कहती तो आरोपी टालता रहा।
30 मार्च को युवती ने आरोपी से निगाह करने की जिद की तो उसने युवती को जमकर पीटा और निकाह करने से इंकार कर दिया। पूरे घटना क्रम में आरोपी युवक का पिता व उसका बहनोई शामिल हैं। युवती ने कोतवाली पुलिस पर भी आरोपियों के साथ हमसाज होने का आरोप लगाया है। अब क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें