फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का चार्जर निकालते समय युवक करंट की चपेट में आया, उपचार मिलने से पहले मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली के बोर्ड से चार्जर निकालते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए लेकर दौड़े। युवक ने उपचार मिलने से पहले दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात गांव सिंघौली पूर्वी निवासी राजू (20) पुत्र टिल्लू की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड से निकाल रहा था। इसी दौरान करंट ने अपनी चपेट में ले लिया।
बेसुध होने पर युवक गिरा तो परिजनों में जाग हो गई। युवक को बेसुध पड़ा देखकर शोर मचाया। साथ ही निजी वाहन से उपचार कराने के लिए दौड़ पड़े। चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें