संभल। मरकजी मदरसा एहले सुन्नत अजमल उल उलूम में हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसकी सदारत मौलाना नफीस अख्तर अशरफी ने की। चांद दिखाई दिए जाने की जानकारी अलग अलग जगह से ली गई। लेकिन कहीं से भी चांद दिखने की खबर नहीं मिली। इसलिए उलमा ने निर्णय लिया है कि पहला रोजा 14 अप्रैल को होगा।
बैठक में मुफ़्ती-ए-आजम सिरसी आलम रजा नूरी, मौलाना जहीरुल इस्लाम, मौलाना फाजिल मिस्बाही, ख्वाजा कलीम अशरफ संभली, मौलाना शुएब अमजदी आदि मौजूद रहे।