चंदौसी। रेलवे फाटक के निकट कब्रिस्तान के सामने ट्रक खराब होने पर से एक घंटा जाम लगा रहा। मिस्त्री के पहुंचने पर ट्रक को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान वाहन चालकों व बस में बैठी यात्रियों को परेशानी का सामना पड़ा।
सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे 35बी रेलवे फाटक से एक ट्रक निकला। कुछ दूर चलने पर कब्रिस्तान के सामने पहुंच ट्रक अचानक रुक गया।
चालक द्वारा काफी प्रयास के बाद भी ट्रक आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद चालक मिस्त्री को लेकर चला गया। कब्रिस्तान के सामने ट्रक खराब होने से दोनों ओर से वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। करीब एक घंटे बाद चालक मिस्त्री को लेकर पहुंचा। मिस्त्री ने ट्रक की मरम्मत कर उसे स्टार्ट कर आगे बढ़ाया।
इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे यातायात सामान्य हो सका। एक घंटे जाम में फंसकर वाहन चालक व रोडवेज तथा प्राइवेट बसों में सवार यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।