फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: अखिलेश यादव बोले- भाजपा का चुनाव लड़ने का नया तरीका, वोट नहीं मांगती, पुलिस करती है काम

Thu, 01 Dec 2022 05:43 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

संभल जनपद के सपा विधायक पिंकी यादव के गांव फरीदपुर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग बाबा साहब के संविधान को समझते हैं, वह एक एक वोट भाजपा के खिलाफ डालें। तभी भाजपा का सफाया होगा और संविधान बचेगा।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता से वोट नहीं मांग रही है। वह अधिकारियों के माध्यम से चुनाव लड़ रही है। पहले लोकसभा के चुनाव में जो लोग वोट डालने जाना चाहते थे, उन पर पुलिस प्रशासन ने दबाव बनाया और उनके रास्ते रोके। लाठी चलाई और वोट नहीं डालने दिया। यह भाजपा का चुनाव लड़ने का नया तरीका है।

विज्ञापन


संभल जनपद के सपा विधायक पिंकी यादव के गांव फरीदपुर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग बाबा साहब के संविधान को समझते हैं, वह एक एक वोट भाजपा के खिलाफ डालें। तभी भाजपा का सफाया होगा और संविधान बचेगा। महाराष्ट्र, मुम्बई की धारावी का एक बड़ा इलाका कुछ हजार करोड़ में बेच दिया गया। लोगों का यहां तक मानना है कि धारावी के बेचे गए इलाके की जब रियल एस्टेट की कीमत आंकी जाएगी, तो हो सकता है, वह छह लाख करोड़ तक हो। भाजपा ने अपने लोगों को खुश करने के लिए यह सब किया है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब गरीब से वोट चाहिए था, तो चना, गेहूं, रिफाइंड दे रहे थे। अब चुनाव हो गए और सरकार बन गई है, तो चना, रिफाइंड नहीं है। जिस नमक की कसम दिला रहे थे। वह नमक भी हटा दिया गया। भाजपा के लोग केवल काम करते हैं, जिसका खर्चा न हो। भाजपा नफरत का काम करती है। भाजपा मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए कुछ भी कर सकती है और वह उसमें कामयाब हो जाती है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि रिवर फ्रंट बनाना सपा का सपना था। जब भाजपा के नेता लालजी टंडन लखनऊ से जीते, तो कहते थे कि वह गोमती को इतना साफ कर देंगे कि उसका पानी पीने लायक हो जाए। कई नेताओं ने कहा कि वह लखनऊ को लंदन पेरिस बना दें। जिन्होंने अच्छा काम किया, अब भाजपा उनकी जांच करा रही है। हम जांच से नहीं घबराते हैं। यदि कैबिनेट के फैसलों की जांच होने लगी, तो भाजपा अपने कैबिनेट के फैसलों से कैसे बच जाएगी। नदियां (गोमती) साफ करने का जो तरीका सपा ने अपनाया, वही तरीका अपनाना पड़ेगा। वरना न तो गंगा साफ होगी और न ही यमुना। सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी समय समय पर बयान जारी कर गंगा सफाई में लूट होने की बात कह रही हैं।

रिवर फ्रंट की जांच पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे चाचा (शिवपाल यादव) जांच से कहां डरने वाले हैं। सिक्योरिटी वापस लेना भाजपा के लिए नया नहीं है। आजम खां और उनके बेटे पर कितने झूठे मुकदमे लगे हैं। सभी इस बात को जानते हैं। भाजपा ने उनका कितना नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि जोड़ने से ताकत बनती है। समाजवादी पार्टी लगातार लोगों को जोड़ रही है। हम रामपुर और मैनपुरी को ऐतिहासिक वोटों से जीतने जा रहे हैं। जब दंगे कराने वाले ही सत्ता में बैठ गए, तो अब दंगे कहा होंगे।

बिजेंद्रपाल सिंह थे हमारे परिवार के सदस्य- अखिलेश
पूर्व सीएम अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को गांव फरीदपुर खुशहाल में पहुंचे और विधायक पिंकी यादव के पिता पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह यादव के निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। बिजेंद्रपाल सिंह की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि बिजेंद्र पाल सिंह का उनके परिवार से गहरा नाता था। वह उनके परिवार के सदस्य थे। इस दौरान भारी संख्या में सपा समर्थक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें