फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के दीदार के साथ हुआ पवित्र रमजानुल मुबारक का आगाज, पहला रोजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार को मगरिब की नमाज के बाद मुस्लिम इलाकों में लोगों ने आसमान में चांद का दीदार किया और एक दूसरे को बरकतों वाले महीने पवित्र रमजानुल की मुबारकबाद पेश की। ईशा की नमाज के बाद तरावीह अदा की गई। बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा।
विज्ञापन

शहर काजी मौलाना मरगूब नौशाही ने बताया कि बुधवार से रमजान का पवित्र पर्व शुरू हो रहा है। इस बार कुदरत ने एकता का नजारा हमें दिया है। सभी धर्मों के त्योहार एक साथ होने से समझ लेना चाहिए कि कोई कितना भी फूट डाले, मगर खुदा अपने बंदों को एक रखना चाहता है। इसीलिए मोहम्मद साहब दुनिया में आए, उन्हें रहमतुल लिल आलमीन कहा गया। बताया कि रमजान माह को तीन भागों में बांटा गया है।
14 अप्रैल पहले रोजे के साथ रमजान का पहला अशरा शुरू हो जाएगा। जो रहमत का होगा। दूसरा अशरा मगफिरत का और तीसरा अशरा जहनुम (आग) से निजात का है।
बताया कि मुकद्दस रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। अल्लाह इस मुकद्दस महीने में अपने बंदों पर बेशुमार रहमतेें और बरकतें नाजिल फरमाता है।
विज्ञापन

इस्लाम धर्म के अनुसार रमजानुल मुबारक के रोजे रखना मुसलमानों पर फर्ज यानी अनिवार्य है। मंगलवार को मुस्लिम इलाकों में खुशी का माहौल रहा। जैसे ही आसमान में चांद नजर आया लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद देखकर सब नमाज और रोजे की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें