फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित को न भेजना पड़े मुरादाबाद, जिले में एक अस्पताल बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अब संभल में ही लेवल टू अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लेवल टू असप्ताल की संभावना को लेकर मंगलवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं का आकलन किया है।
विज्ञापन

संभल में कोरोना मरीजों के लिए लेवल टू का जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है। लेकिन संसाधनों और चिकित्सकों की कमी के चलते यह अस्तित्व में नहीं आ रहा है। अभी कोरोना मरीजों को टीएयू मुरादाबाद रेफर किया जाता है। इससे मरीजों के साथ उनके परिजनों व प्रशासन को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर सीएमओ मंगलवार को संभल पहुंचे। सीएमओ ने आक्सीजन सपोर्ट के साथ जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित 70 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा जिला अस्पताल में विकसित करने के मुद्दे पर सीएमएस और चिकित्सकों से विचार विमर्श किया। उन्होंने लेवल टू का अस्पताल बनाए जाने के संबंध में स्थिति व सुविधाओं का आकलन किया। इस मौके पर उन्हें बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल बनने पर यहां रहने वाले चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों के संक्रमित होने का खतरा रहेगा, क्योंकि अस्पताल परिसर छोटा है। वहीं, इमरजेंसी और प्रसूति सेवाएं प्रभावित होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

नरौली में पहले संचालित हो चुका है लेवल टू अस्पताल
संभल। कोरोना की पहली लहर में नरौली में लेवल टू का अस्पताल संचालित था, लेकिन डॉक्टर की पर्याप्त संख्या न होने से उसे बंद करना पड़ा। कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल की अधिक जरूरत पड़ने के आसार हैं, लेकिन अभी तक जिले में लेवल टू अस्पताल नहीं बन सका है।
वर्जन
मरीजों के लिए लेवल टू का अस्पताल संभल जिले में बनाने के संबंध में उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया जा रहा है। संसाधनों के आकलन की रिपोर्ट सीएमओ देंगे। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें