Ram Khiladi topped in 800 meters race
- फोटो : CHANDAUSI
तीन दिवसीय 9वीं जनपद युवा क्रीड़ा समारोह का आयोजन एसएम इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। 800 मीटर दौड़ में रामखिलाड़ी प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद एनसीसी, स्काउट छात्र-छात्राओं व संकुल के सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया। क्रीड़ा मैदान पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ संपन्न कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान एसएम इंटर कॉलेज के रामखिलाड़ी, द्वितीय स्थान पर हिंद इंटर कॉलेज संभल के समीर तथा तृतीय स्थान पर सिपाही लाल स्मारक इंटर कॉलेज के विजय रहे। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। अन्य प्रतियोगिताएं शुक्रवार व शनिवार को संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, सीपी सिंह, करिश्मा सिंह, मनोज कुमार, गणेश सिंह, एके सिंह, शशिकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।