फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली को बहला फुसलाकर ले जाने में केस दर्ज

सार

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी साली के साथ सोमवार की रात कहीं चला गया था।पंचायत ने साली के साथ निकाह करने की इजाजत दे दी।पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर धुरैटा गांव निवासी युवक आशिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी साली के साथ सोमवार की रात कहीं चला गया था। मंगलवार को गांव के जिम्मेदार लोगों ने बुलाया और पंचायत में बैठाया गया। पंचायत ने साली के साथ निकाह करने की इजाजत दे दी। पंचायत में मौजूद युवक की बीवी ने अपनी छोटी बहन के साथ निकाह की सहमति पर विरोध किया और शोहर को भरी पंचायत में थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत का फैसला भी टल गया। बीवी, शोहर और साली का मामला आसपास के गांवों में चर्चा का विषय है। युवक और उसकी प्रेमिका साली को पुलिस हिरासत में दिया गया है। युवक गांव के चौकीदार का बेटा है। जिसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले करीबी गांव निवासी युवती से हुई थी। चार बच्चे भी हैं। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर धुरैटा गांव निवासी युवक आशिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें