फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में निकाली गई रैली निकाली

विज्ञापन
चंदौसी के बदायूं चुंगी पर गैस व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल रैली निकालते समाजवादी - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में साइकिल रैली निकाल विरोध जताया गया। साइकिल रैली बदायूं रोड स्थित नई पावर हाउस कालोनी से प्रारंभ होकर बदायूं चुंगी, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, मालवीय चौक, संभल गेट, बड़ा महादेव, खुर्जा गेट, अजंता टाकीज, कैथल गेट, ब्रह्म बाजार, घंटाघर, फव्वारा चौक होते हुए गांधी पार्क में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रकोष्ठ के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुभाष कुमार वाल्मीकि ने कहा कि महंगाई इस समय अपनी चरम सीमा पार कर चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए कोई कार्य नहीं करती है तो सपा जल्द ही सरकार के विरोध में आंदोलन करेगी। इस अवसर पर रिंकू चौहान, संजय सिंह, अजय वाल्मीकि, दीपक शर्मा, हरिओम राणा, संजीव शर्मा, वीरू सागर, विपिन कुमार, दिव्यांशु, भूपेंद्र कुमार, हिमांशु राणा, राजीव शर्मा, राजेेश कुमार, तरुण शंकर, आशु चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें