फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई में जिला मुख्यालय बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की तो संभल में होगा जन आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चौधरी सराय में जिला संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें संभल जिले का मुख्यालय बहजोई में बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने पर जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा बहजोई में मुख्यालय के लिए जारी नोटिफिकेशन को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चौधरी सराय में संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दबाव में आकर गैर कानूनी तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल जिले का मुख्यालय बहजोई में स्थापित करने का आदेश दिया था, जिसे उच्च न्यायालय में चैलेंज किया गया है। यह मामला अब उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक दबाव में जिला मुख्यालय बहजोई में जमीन अधिग्रहण व अन्य प्रक्रियाएं चला रहे हैं, जो गलत है। क्योंकि जब तक न्यायालय का कोई आदेश नहीं आ जाता तब तक कोई कार्रवाई करना कानूनन गलत है।
अध्यक्षता वैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी ने की। संचालन शरदचंद्र भारद्वाज ने किया। अब्दुलरहमान, सरफराज नवाज, मुशीर खां तरीन, वसीम अली, उमर अल्वी, डा. मोहम्मद नाजिम, राजेश्वरी त्यागी, मशहूद अली, फिरोज मसूदी, सय्यद असलम, रफीक मसूदी, शब्बू खां, जुनैद मलिक, नासिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें