फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए निकाली जाएंगी रैलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 25 जून से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। इसके बाद एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत रैलियां निकाली जाएंगी। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। विभाग का उद्देश्य है कि नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन स्कूलों में किया जाए।
विज्ञापन

जिले में 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब डेढ़ लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद अब 25 जून से विद्यालयों में बच्चों की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत 15 जुलाई तक शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।
इसके अलावा जागरूकता रैलियां निकालकर भी लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। हालांकि अभी से शिक्षक विद्यालय पहुंचकर नामांकन, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें